निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरीय निकाय रणविजय सिंह ने कहा कि वार्डों के आरक्षण पर आपत्तियां ली जा रहीं हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी, फिर चुनाव की तारीखों का एलान होगा। गंगापुर नगर पंचायत में मतदाताओं के घटने के दो मुख्य कारण हैं। कुछ मतदाताओं का निधन हो गया। शादी के बाद तमाम बेटियां ससुराल चली गईं।