फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सैटेलाइट संयोजन देखकर आज काशी लौटेंगे 22 विद्यार्थी

विज्ञापन
बंगलूरू में स्थित इसरो के भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के छात्र व शिक्षक स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना एवं प्रयोगात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन जिलों के 22 बच्चों को इसरो भ्रमण के लिए भेजा गया था। शैक्षणिक भ्रमण पूरा कर यह बच्चे शुक्रवार को सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सैटेलाइट का संयोजन देखा।
विज्ञापन

मंडल के एडी बेसिक हेमंत राव ने बताया कि बंगलूरू स्थित इसरो में भ्रमण के लिए वाराणसी, प्रयागराज एवं विंध्याचल मंडल के जिलों से 22 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। 24 मार्च को बच्चे बाबतपुर हवाईअड्डे से शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के लिए इसरो रवाना हुए थे। वाराणसी के खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्त इस दल के नोडल अधिकारी नामित हैं। एडी बेसिक ने बताया कि बच्चों ने इसरो में सैटेलाइट का संयोजन, विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क, सचिवालय, इंटरनेशनल फिश एक्वेरियम, बंगलूरू और जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम की जानकारी ली। बच्चों के साथ एसअरजी रितेश कुमार सिंह, नीलम राय एवं मनीषी श्रीवास्तव हैं। सैटेलाइट निर्माण केंद्र में उपग्रह निर्माण की प्रक्रिया समझी। इसरो के वैज्ञानिकों ने वीडियो प्रेजेंटेशन एवं संवाद सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें