फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय हॉकी में बरेका केवी के 22 और प्रयागराज केवी मनौरी के छह खिलाड़ी

विज्ञापन
राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए घोषित केवी वाराणसी संभाग के खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बरेका केवी के 22 और केवी मनौरी प्रयागराज के छह खिलाड़ी रविवार शाम बनारस स्टेशन से दिल्ली रवाना हो गए। केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन वाराणसी संभाग की 28 सदस्यीय टीम पांच दिवसीय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलेगी। यह प्रतियोगिता 25 से 29 अगस्त तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा में खेली जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को केवी बीएचयू के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने टीम के खिलाड़ियों को दिल्ली रवाना किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 की पूरी टीम केवी बरेका की है जबकि अंडर-17 में आठ खिलाड़ी केवी बरेका और छह खिलाड़ी प्रयागराज केवी मनौरी की हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली वाराणसी संभाग की टीम ने बीएचयू के एंफीथियेटर स्थित मैदान पर अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया। हॉकी कोच केवी बरेका के खेल शिक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वाराणसी संभाग की टीम 24 अगस्त को आयोजन स्थल पहुंचकर अभ्यास करेगी और 25 अगस्त से मैच में उतरेगी। अंडर-17 टीम के कोच केंद्रीय विद्यालय (केवी) भदोही के खेल शिक्षक मनोज वर्मा को बनाया गया है। केवी मनौरी प्रयागराज के खिलाड़ी लगातार दूसरे वर्ष खेलेंगे जबकि बरेका की अंडर-14 टीम ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें