फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इटावा के केदारेश्वर मंदिर की काशी में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
काशी में केदारेश्वर महादेव इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर की शोभायात्रा आज वाराणसी में निका
विज्ञापन
इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के शुभारंभ से पहले रविवार को काशी में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मंदिर के भव्य स्वरूप और विशाल शिवलिंग की प्रतिकृति झांकी के तौर पर प्रदर्शित की गई थी। शोभायात्रा सिकरौल से शुरू होकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और भक्तों ने बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा भोजूबीर टैगोर कॉलोनी के गेट पर मंदिर में आरती से शुरू हुई। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, आनंद मोहन गुड्डू यादव, शुभम यादव जिद्दी, राज यादव, मनोज यादव गोलू, शंभू नाथ सोनकर, जैकी चौहान, विशु गौड़ आदि शामिल रहे। बता दे कि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की तर्ज पर बन रहे इस मंदिर का निर्माण समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पहल पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें