फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर रहेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा, अस्पतालों में भी व्यवस्था चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार को होने वाले मतदान को लेकर जिले में सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है, वहीं किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दस रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया है। एक टीम में एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट को बूथों की मानीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को सभी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया गया है। विशेषकर इमरजेंसी में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को मुस्तैद कर दिया गया है, जिससे कि अगर कोई अस्पताल जाए तो उसे तत्काल इलाज मिल सके। इसके अलावा जिला स्तर पर जो दस रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है, उसमें हर टीम में शामिल दो-दो सदस्य बाइक से केंद्रों का भ्रमण करेंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी दवाइयों के साथ ही ओआरएस के पैकेट भी रहेंगे। बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने भी 22 मॉडल बूथों को लिया है, जहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें