फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं था अतिरिक्त लोड फिर भी ट्रांसफार्मर में विस्फोट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गर्मियों में अतिरिक्त लोड से निपटने के लिए डुबकिया पावर ग्रिड में लगाया गया 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक धूं-धूं कर जल गया। आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर की बुशिंग का फटना बताया जा रहा है। सवाल है कि लोड बढ़ने से पहले ही ट्रांसफार्मर की बुशिंग फट कैसे गई।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही उपकेंद्रों पर बिजली का लोड भी बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रिपिंग सहित अन्य तरह के फॉल्ट से विद्युत सप्लाई बाधित होती है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने 500 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर डुबकिया पावर ग्रिड पर दो सप्ताह पहले लगवाया। शुक्रवार को अचानक बुशिंग फटने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। डेढ़ घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर जल गया। एहतियातन अन्य ट्रांसफार्मरों से भी बिजली की सप्लाई रोक दी गई। शाम को अन्य दो ट्रांसफार्मरों से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। अधीक्षण अभियंता पारेषण इमामुद्दीन ने बताया कि ट्रांसफार्मर की बुशिंग फटने से आग लगी। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर गारंटी में है। भेल की टीम आग लगने के कारण आदि की जांच के लिए आ रही है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गर्मियों में लोड बढ़ने से पहले नया ट्रांसफार्मर लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें