फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनते बिगड़ते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। पाचन और त्वचा संबंधी शिकायतों के साथ ही फ्लू और संक्रमण के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव को लेकर आम जनता के साथ किसान भी चिंतित हैं। कभी आसमान में बादल, कभी बूंदाबांदी, तो कभी तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बनते-बिगड़ते मौसम के बीच किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तीखी धूप निकलने के कारण लोग घरों में कैद रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 46 प्रतिशत और पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने के आसार हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शरीर को ढंक कर ही घर से निकलें और थोड़े-थोड़े अंतराल पर भी पानी पीते रहना चाहिए। बाजार के सामान खाने से बचें। कटे-गले तथा सड़े फलों का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें