फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर स्पेशल ट्रेनें बनेंगी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अगर आप होली पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट बुक कर लें। नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलती है तो स्पेशल ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं। दरअसल, सीटें फुल होने के कारण रेलवे ने कई विशेष टेनें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04998 भटिंडा से वाराणसी के बीच चलेगी। यह ट्रेन 10 मार्च से चल रही है और 24 मार्च तक हर रविवार चलेगी। इसमें एसी कोच के साथ स्लीपर और जनरल कोच भी हैं। वैष्णो देवी से वाराणसी के लिए 04612 ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 10 मार्च से हर रविवार से चल रही है। वाराणसी से यह ट्रेन 26 मार्च के तक मंगलवार को चलगी। ट्रेन में एसी क्लास के साथ स्लीपर और जनरल क्लास भी हैं।
12 मार्च से 21 मार्च तक आनंद विहार से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 04414 चलेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को 22 मार्च तक चलाई जा रही है। इसमें एसी और स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन

आनंद विहार से वैष्णो देवी कटरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 04401 है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से सोमवार और गुरुवार को 21 मार्च तक चलेगी। वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। पूरी ट्रेन में एसी कोच हैं।
ट्रेन नंबर 09005 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली तक चलेगी। मुंबई सेंट्रल से हर शुक्रवार को यह ट्रेन 22 मार्च तक चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन शनिवार को चलेगी। ट्रेन में सिर्फ एसी कोच हैं और यह सिर्फ कोटा व बड़ोदरा स्टेशन पर रुकेगी।
यदि विशेष ट्रेनों से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो आप 139 नंबर या रेलवे की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। इस ट्रेन के लिए रेलवे की वेबसाइट और काउंटर से भी बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें