फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल और कानूनगो को मिले स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। किसानों को ज्यादा सहूलियत दिलाने के लिए शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में 324 लेखपाल व कानूनगो को प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्ट फोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सूचना राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि स्मार्टफोन की मदद से लेखपाल और कानूनगो किसानों के बड़े शुभचिंतक साबित होंगे। डिजिटल भू-अभिलेख, जाति, आय आदि प्रमाण पत्रों की व्यवस्था, फसल बीमा, क्राफ्ट कटिंग, समस्याओं के निस्तारण में तत्परता व गुणवत्ता आएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लेखपाल एवं कानूनगो को मोबाइल के एप डाउनलोड कर कार्य करने के तरीके बताएं। चुनाव में लेखपाल, कानूनगो आंख और कान की तरह होते हैं। लेखपालों को वीआईपी ड्यूटी से अलग रखने की कार्यवाही हो रही है। विधायक उत्तरी रविंद्र जायसवाल ने लेखपालों एवं कानूनगो को स्मार्टफोन मिलने की बधाई दी और कहा कि सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण राजस्व कर्मी को स्मार्ट बनाकर किसानों के हितों की दिशा में कार्य किया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें