फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल गमजदा वीरों की शहादत पर आज फिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भदैनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली पर आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ ही पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को भी याद किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

अनिल कुमार मिश्र झुन्ना फाउंडेशन की ओर से कवि सम्मेलन में महिला कवियित्री डॉ. नसीमा निशा ने दिल गमजदा वीरों की शहादत पर आज फिर, कुर्बां हुए वतन की मुहब्बत पर आज फिर। कविता से शहीद जवानों की शहादत को याद किया। डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने विश्वास से भरी हूं, साहस से मैं हूं पूरित। मै हूं एक औरत, अभिमान से हूं सिंचित के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश बांटा। करुण सिंह ने परित्यक्ता से पत्नी बनना क्या इतना आसान है। प्यार जगा लूं दिल में फिर से क्या इतना आसान है। कविता पढ़कर सभी के दिल में जगह बनाई। सुषमा जौनपुरी ने बड़ा उबीवलेबा पाकिस्तान, हमके बना द कालीमाई, हम पाकिस्तान में जाई। कविता के माध्यम से आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया। समारोह में चित्रकार मानती शर्मा और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वाती सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भारती मिश्र, डॉ. शारदा सिंह, ऋचा पाठक, नीलम सिंह, डॉ. सरिता त्रिपाठी, ममता उपाध्याय, आनंदिता तिवारी, ममता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें