फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। घमहापुर गांव में नेशनल हाइवे दो पर अंडरपास पुल के पास गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गुड्डी राजभर (32) की मौत हो गई। बाइक चला रहा गुड्डी का देवर किशन (22) और ननद आरती (30) घायल हो गए। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सभी सड़क पर गड्ढों के कारण एनएएचआई के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा कर सभी को शांत कराना चाहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस पर पुलिस ने बलपूर्वक सभी को खदेड़ कर जाम खुलवाया। दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और सवा घंटे से ज्यादा समय तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
बेटावर निवासी हीरालाल राजभर की पत्नी गुड्डी पूजा का प्रसाद अपने मायके निगतपुर देने जा रही थी। हादसे के बाद ट्रक प्रयागराज की ओर भाग निकला। पुलिस ने दोनोें घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि गुड्डी के दो बेटियां और एक बेटा है। रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि हाईवे जाम करने के आरोप में सौ से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शुद्धीपुर मेें गुरुवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार शीतला प्रसाद (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। शीतला को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान शाम के समय उनकी मौत हो गई। शुद्धीपुर क्षेत्र की न्यू अशोक बिहार कॉलोनी निवासी शीतला प्रसाद साइकिल से सुबह पूजा के लिए फूल लेने गए थे। थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें