वाराणसी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को बूथों को निरीक्षण किया गया। दशाश्वमेध जोन पर उपस्थित कर्मियों से जब मतदाता जनसंख्या अनुपात, जेंडर अनुपात तथा न्यू एज कोहार्ट एवं आयोग के विभिन्न फार्मों के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए मानकों के अध्ययन का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न बूथों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ और सुपरवाईज उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शहर उत्तरी, कैं ट, दक्षिणी आदि के बूथों का जायजा लिया।
वहीं रायफल क्लब में सात जिलों के 40 अधिकारियों को मतदान से संबंधित जानकारियां दी गईं। ट्रेनर डॉ. तोषेंद्र द्विवेदी एवं डॉ. मनोज माथुर ने तनाव प्रबंधन के साथ ही समय प्रबंधन, इमोशनल इंटेलीजेंस और बॉडी लैंग्वेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तीन दिनों तक चलने वाली कार्यशाला के दौरान सोनभद्र, जालौन, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह मतदाता सूची में अपना नार्म दर्ज कराएं और शत प्रतिशत मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आज है अंतिम मौका
वाराणसी। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए आज अंतिम मौका है। 23 से 24 फरवरी के दौरान चल रहे अभियान के तहत मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं और गड़बड़ी होने पर फार्म भरकर जमा कर सकते हैं।