फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की मासूम के साथ रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की ससुराल आए (45) वर्ष के व्यक्ति ने गुरुवार शाम ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस बच्ची को लेकर कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल पहुंची, जहां बच्ची का उपचार किया जा रहा है। उधर, महिला अस्पताल में पहुंचकर डीएम और एसएसपी ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले पड़ोस की 12 वर्षीय किशोरी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। उसने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी ने घर में ही मौजूद ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर मां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, अधेड़ नशे में धुत था। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस बच्ची को लेकर कबीर चौरा अस्पताल पहुंची। उधर, जानकारी मिलने के बाद डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी अस्पताल पहुंचे। डीएम ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। वह काफी डरी हुई है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें