वाराणसी। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीआएफ के जवानों के परिजनों की मदद के लिए जिले की क्राइम ब्रांच भी आगे आई है। क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपना सात दिन का वेतन सीआरपीएफ को देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को प्रार्थना पत्र सौंप कर तनख्वाह से सात दिन का वेतन काट कर सीआरपीएफ के खाते में जमा किए जाने की मांग की।
सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिजनों को सात दिन का वेतन देने वालों में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के अलावा उनकी टीम के एसआई प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल सुमंत सिंह, रामभवन यादव, सुरेंद्र मौर्या, रमेश तिवारी व घनश्याम वर्मा और कांस्टेबल कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू व सुनील राय का नाम शामिल है।