फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे मेें रहेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और खुफिया इकाइयां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। प्रधानमंत्री पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार शाम से 25 आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 12 हजार से जवान ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए।
विज्ञापन

एसपीजी के अभेद्य घेरे के अलावा पीएम मोदी की सुरक्षा में एनएसजी व एटीएस के कमांडो, केंद्रीय अभिसूचना इकाइयों के अधिकारी, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस होगी। वहीं, उनकी आवाजाही के रूट और कार्यक्रम स्थलों के आसपास के ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के साथ ही दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी।
इस बीच पुलिस लाइन में सोमवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होने वाली फोर्स को एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने कहा कि सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और भीड़ में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। वीवीआईपी के रूट में या उनके नजदीक आने की जो कोई कोशिश करे उसे तत्काल नियंत्रित करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए लेकिन इसकी आड़ में आमजन से अभद्रता की शिकायत न आए। इस दौरान एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाम के बीच डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल
फोर्स की ब्रीफिंग के बाद पीएम की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल बाबतपुर एयरपोर्ट से औढ़े के बीच हुआ। इस दौरान शहर में डमी फ्लीट को कई जगह जाम से जूझना पड़ा। इसे लेकर अधिकारियों ने मातहतों पर नाराजगी जताई। वहीं, इस दौरान सेना के हेलीकाप्टरों ने बाबतपुर एयरपोर्ट से डीरेका, बीएचयू और औढ़े स्थित हेलीपैड पर टच एंड गो का रिहर्सल किया।
बीएचयू में सादे कपड़ों में पुलिस तैनात
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बीएचयू परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं। छात्रावासों के आसपास भी फोर्स तैनात की गई है। पूर्व में धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें