वाराणसी। संत अतुलानंद रेजीडेंशियल एकेडमी (सारा) में शनिवार को 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। कूच सफलता की ओर स्लोगन के तहत आयोजित समारोह में मिस्टर सारा का खिताब अभिलाष पांडेय और मिस सारा का खिताब अनुष्का सिंह को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में अतुल ने खाई के पान बनारस वाला...पर एकल नृत्य से शुरुआत की।
प्रशांत शर्मा व शिवम शुक्ला ने अल्लाह वारियां...गीत गाया। आदित्य राज सिंह, तौसीफ तथा आदर्श ने तेरा यार हूं मैं...की संगीतमय धुन पेश की। फ्यूजन गीत पर बच्चों का नृत्य हर किसी का मन मोह गया। मिस्टर क्र ाउड पुलर का खिताब आदर्श मिश्रा, मिस क्राउड का खिताब अदिति जायसवाल, मिस्टर एथलीट रजत सिंह, मिस एथलीट रितु सिंह, मिस्टर सन स्माइल दृष्टांत राय, मिस सन स्माइल तान्या राजपूत, मिस्टर एप्पल ऑफ पावर आई आदित्य सिंह और मिस एप्पल ऑफ पावर आई का खिताब निकिता सिंह को दिया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया इंटरनेशनल रोशनी जायसवाल और विशिष्ट अतिथि सीईओ काशी विश्वनाथ मंदिर विशाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा तथा कोआर्डिनेटर आकांक्षा आलोक मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन निशा अंसारी, कुणाल सिंह, श्वेता राव, ऋषिता पांडेय ने किया। संयोजन विशाल राय व डॉ. अपर्णा सिंह का रहा।