फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा होने लगी यूर्पी बोर्ड परीक्षा की कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियां राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज स्थित संकलन केंद्र पर पहुंचने लगी हैं। केंद्र पर जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है वहीं वायस रिकार्डर वाले सीसी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। बोर्ड की ओर से परीक्षा खत्म होने के सप्ताह भर बाद से मूल्यांकन कराने की तैयारी चल रही है, हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिले में 150 केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षाएं 28 फरवरी और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो मार्च तक चलेगी। दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल में कृषि, इंटरमीडिएट में संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य कला और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी समेत 15 भाषाओं की परीक्षा कराई गई। इधर दो दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी कापियां क्वींस इंटर कॉलेज पहुंच गई हैं, जिसके बाद यहां की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि नियमानुसार हर दिन परीक्षा खत्म होने के बाद उस दिन की कापियां संकलन केंद्र पर पहुंचाने का निर्देश सभी को दिया जा चुका है। बताया कि दृष्टिबाधित छात्रों को तय समय से एक घंटे से अधिक समय दिया जा रहा है, जिससे कि उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें