फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज वर्मा के विरोध में शुक्रवार को छात्र सड़क पर उतर आए। उन्होंने विभाग से सिंह द्वार तक मार्च निकालकर आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने डॉक्टर वर्मा पर छात्राओं के साथ छेड़खानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने सहित कई आरोप लगाए। उन्होंने कुलपति से असिस्टेंट प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने समाजशास्त्र विभाग से भारतकला भवन, केएन उडुप्पा से सिंह द्वार तक मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मामले की विवि प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है तो डॉ. वर्मा द्वारा छात्राओं पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। इधर बीएचयू प्रशासन ने मामले को इंटरनल कंप्लेन कमेटी को जांच के लिए भेजा है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई का फैसला होगा। प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान आनंद सिंह, रविकांत, अंकुर खरवार, इतेंद्र चौबे, अमित सोनकर, अरुण चौबे, अमित पासी, आशुतोष त्रिपाठी, मंगलम, इशुु राम एवं करुणासागर दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें