फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के साथ कुंभ गए प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सम्मेलन में शामिल होने आए प्रवासी भारतीयों ने गुरुवार को हर हर महादेव और हर हर गंगे का नारा लगाते हुए प्रयागराज का रुख किया। कुंभ स्नान के लिए दो हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीयों को 69 बसों से रवाना किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक पांच बसों पर एक स्कार्ट वाहन लगाया गया। समस्याओं के निस्तारण के लिए लायजनिंग अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुनिया भर से आए मेहमानों को लेकर सुबह सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बसें रवाना हुईं। सुबह का नाश्ता बस में ही उपलब्ध कराया गया। देर से पहुंचने के कारण कुछ मेहमानों की बस छूट गई, इस पर अंतिम बस कटिंग मेमोरियल से सुबह 9 बजे रवाना की गई। बसों में एक दरोगा, एक राजस्व विभाग का अधिकारी और 10 बसों के साथ प्रयागराज से आए सीओ स्तर के अधिकारी भी थे। बस गुजरने के दौरान जगह जगह व्यापारी और लोगों ने हर हर महादेव के नारों के साथ अभिवादन किया। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 71 बसें लगाई गईं थीं, जिनमें से दो खाली रह गईं। मेडिकल सेवाओं के लिए आठ एंबुलेंस भी भेजी गईं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसडीएम डा. एनए यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
टेंट सिटी में 900 अतिथि रुके थे। गुरुवार को यहां से 30 बसों से प्रवासी कुंभ गए। इससे पहले उन्होंने हर हर महादेव के नारे लगाए और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। वीसी वीडीए ने बताया कि अतिथियों ने सत्कार पर खुशी जताई। सभी ने टेंट सिटी में काम करने वाली टीम को धन्यवाद दिया। कहा कि आप भी विदेश आइए, हम भी आपका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें