फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागी हुए परेशान तो जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सैंड आर्ट प्रतियोगिता के कलाकारों ने गुरुवार को एक बार फिर प्रदर्शन किया। इनामराशि और पुरस्कार देने के लिए कलाकारों को गुरुवार को सांस्कृतिक संकुल बुलाया गया था। यहां अगली तारीख बता दी गई। इस पर कलाकार भड़क गए और हंगामा किया। इसके बाद सभी जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। 10 दिन बाद उन्हें फिर बुलाया गया है। कलाकारों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुरस्कार देने के नाम पर उन्हें टहलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले 19 फरवरी को भी हंगामा किया। उन्होंने प्रतिभाग के लिए दो-दो सौ रुपये लेने की आरोप भी लगाया था जिसपर मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने संस्था पर कठोर कार्रवाई की बात कही थी और 24 जनवरी को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में सभी कलाकारों का सम्मान करने का आदेश दिया था। गुरुवार को जब कलाकार पहुंचे तो उन्हें अगली तारीख बता दी गई जिसपर प्रतिभागी भड़क गए।
17 व 18 जनवरी को गंगा पार रेती पर सैंड आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान कोलकाता, पंजाब, नई दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कलाकारों का आरोप है कि 18 जनवरी की शाम को उनको बताया गया कि सभी लोग गंगा के दूसरे घाट पर आएं वहीं पर पुरस्कार दिया जाएगा। तीन-चार घंटे बाद सूचना दी गई कि 19 जनवरी को सिगरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे पुरस्कार वितरण होगा, सभी पहुंचे। वहां पता चला कि अब पुरस्कार वितरण 24 जनवरी को होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें