फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका जल्द शुरू करेगा बोगी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना में ही इलेक्ट्रिक इंजन की बोगी का निर्माण शुरू होगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई हैं। डीरेका में बोगी निर्माण शुरू होने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं इसके लिए दूसरे फर्मों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। यह बातें उप महाप्रबंधक डीरेका नितिन मेहरोत्रा ने सोमवार को डीरेका स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीरेका को इलेक्ट्रिक रेल इंजन का रिकॉड उत्पादन लक्ष्य मिला है। इस क्षेत्र में तेजी से काम शुरू हो गया है। डीरेका ने रेल इंजन का शेल, लोको कैटल गार्ड सहित कई और पार्ट्स का निर्माण शुरू कर दिया है। जल्द ही रेल इंजन के ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स डीरेका में ही बनेंगे। डीजीएम ने बताया कि 25 दिसंबर 2014 को 350 करोड़ की लागत से डीरेका के विस्तारीकरण की योजना शुरू की गई थी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और लोकार्पण भी उन्होंने सितंबर-2017 में किया। डीरेका में पेंटिंग बूथ, ऑटोमैटिक स्टोरेज और रिट्राइवल सिस्टम सहित कई सुविधाआें का विस्तार हुआ। इलेक्ट्रिक इंजन का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाए जाने के बाद न्यू ब्लॉक शाप का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा कई और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें