राजातालाब। किसान कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने राजातालाब तहसील पर जुलूस के शक्ल में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मरूई, ढोढवा, ईटही, जमुनीपुर गांव में नहर के पानी से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे थे। तहसील पर एकत्रित किसान नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
किसान नेताओं का आरोप था कि किसानों की खेती नहर विभाग के अधिकारियों के चलते खराब हो रही है। कभी पानी आता नहीं है कभी ओवरफ्लो होकर जलभराव हो जाता है। सरकार का प्रतिनिधि और न तो जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचता है। आरोप था कि उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने भी लोगों के फोन को रिसीव नहीं किया। इससे तात्कालिक मदद नहीं मिल पाई। यहां पहुंचे इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वय देवेंद्र पटेल व ग्रेवाल ने कहा कि प्रदेश में सरकार किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। सिर्फ भाषण दिए जाते हैं लेकिन किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है इस दौरान किसान नेता नीरज पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, पूर्व प्रमुख आलोक पांडे, विनय, राजकुमार गुप्ता, संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता, अनवर प्रधान, रवि जाधव, किसान नेता रामसुधर मिश्रा, बच्चा लाल सहित काफी लोग थे।
किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए बैठक
रोहनिया। किसानों की समस्याओं को लेकर 18 जनवरी को राजातालाब में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसको लेकर सोमवार को मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर किसान संघर्ष समिति की बैठक मोहनसराय किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना की अध्यक्षता में हुई।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 जनवरी को ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान मार्च निकाला जाएगा। बैठक में आलोक पांडेय, नीरज पांडेय, अशोक पटेल, रामसुधार मिश्रा, मेवा पटेल, प्रेम साव, विजय गुप्ता, राणा चौहान, दिनेश तिवारी, बलराम पटेल, सुरेंद्र, राजेश सिंह, सहित तमाम लोग शामिल थे ।