फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 133वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर पार्टी के नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

संगोष्ठी की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर चलने की शपथ दिलाई। विशिष्ट वक्ता प्रोफ़ेसर आरपी पाठक ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही भारतीयता को लेकर चलने वाली काग्रेस पार्टी थी। गांधीजी ने अपने सपनों के भारत मे लिखा है कि मेरे सपनों का भारत वह होगा, जिसमें हर गरीब से गरीब व्यक्ति भी खुशी की अनुभूति करेगा।
पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है । कांग्रेस ने भारत का निर्माण किया । कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों और विचारों से विश्व को प्रकाशित किया । कांग्रेस ने अपनी नीतियों और कार्यों से हमेशा देश निर्माण का कार्य किया । जबकि भाजपा की सरकार ने धर्म, जाति को हमेशा से चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी बल्कि देश निर्माण में हर संभव अपना योगदान दिया। आज देश की जनता भाजपा से त्रस्त है ।
पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठीजी ने कहा कि हमें अपनी नीतियों को जनता के बीच ले जाना होगा । जनता को कांग्रेस के बीच संवाद करने की जरूरत हैं ।
प्रोफ़ेसर सतीश राय ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना को कुल मिलाकर बहत्तर लोगों ने पहली बार बॉम्बे में किया गया। कांग्रेस ने देश में अखिल भारतीयता का भाव भरा है। अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से मूल्यों और वैज्ञानिकता को महत्व दिया । महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कहा कि आज देश कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस को मना रहा है ।
कार्यक्रम में सतीश चौबे, दिग्विजय सिंह, राकेश चंद्र, अनिल श्रीवास्तव, फ़साहत हुसैन अनिल श्रीवास्तव डॉ. नृपेन्द्र नारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्त, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र कपूर, मणीन्द्र मिश्रा, जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीरा तिवारी, ऋतु पाण्डेय, पूनम कुुडू, पार्षद गुलशन अंसारी, वकास अंसारी, असलम खां, बेलाल अंसारी उपसिथत रहे। संगोष्ठी का संचालन प्रोफ़ेसर सतीश राय ने किया ।
इनको किया गया सम्मानित
स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया । इसमें कुमार चौधरी, शिव रतन मलौरिया, विलकिस बेग़म, लाल चंद्र पांडेय, बब्बन सिंह, महेश नवलगढ़िया, स्वर्णजीत सिंह, राजेश खत्री, जनार्दन सिंह, पनारू राम, हाजी बरक़तउल्लाह अंसारी और मुकुंद लाल टंडन शामिल रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें