फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका तिराहे के समीप स्थित एक मकान में गुरुवार की रात छापेमारी कर रामनगर पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में पुलिस ने 21 पेटी से 945 शीशी शराब, 110 लीटर ओपी, खाली गैलन, प्लास्टिक की पाइप, 1200 खाली शीशी, दो किलोग्राम वजन के शीशी के ढक्कन, 20 गत्ते और ढेर सारे मोनोग्राम बरामद किया। बरामद गत्तों पर फॉर सेल इन यूपी लिखा था। पुलिस ने मौके से सोनभ्रद जिले के अनपरा निवासी आकाश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। वहीं, चंदौली के मुगलसराय थाना के रतनपुर भोजपुर का अजीत कुमार जायसवाल और भोजपुर का अनूप कुमार जायसवाल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को बताया कि इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ला लंका मैदान तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लंका तिराहा के समीप स्थित एक मकान में अवैध तरीके से शराब बना कर वाहनों से बिहार भेजी जाती है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर रामनगर ने अपनी टीम के दरोगा विनय कुमार दुबे, संजय दुबे, प्रशांत सिंह और दीपक सिंह के साथ छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही मकान के सामने खड़ी कार में मौजूद दो लोग मुगलसराय की ओर भाग निकले। वहीं, मकान के अंदर शराब की शीशियों की पैकिंग कर रहा आकाश पकड़ा गया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि तैयार की जा रही शराब बिहार के बक्सर भेज कर बेची जाती थी। एसएसपी ने बताया कि मौके से भाग निकले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें