फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित कर सकते हैं पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर के संभावित वाराणसी दौरे की रूपरेखा तैयार होने लगी है। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री जनसभा भी करेंगे। इसके लिए प्रशासन चांदपुर क्षेत्र में स्थान चिन्हित करने में जुट गया है। इसके अलावा पीएम मोदी हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद यहां उद्यमियों से संवाद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में साउथ एशिया रीजनल सेंटर को वाराणसी में स्थापित करने की मंजूरी मिली थी। पूर्वी भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थान को 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पित करेंगे। इस दौरान संस्थान के आसपास ही जनसभा स्थल की तलाश की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री वाराणसी में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से वाराणसी दौरे के संकेत और लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची मांगने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें