फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ व्यापारियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जंगमबाड़ी क्षेत्र के 65 व्यापारियों पर दशाश्वमेध पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के विरोध में रविवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल और इससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू के द्वारिकापुरी स्थित आवास पर हुई। बिल्लू ने प्रकरण के संबंध में राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को फोन कर अवगत कराया तो उन्होंने समस्या के समाधान के लिए सोमवार को व्यापारियोें के प्रतिनिधियों को अपने आवास पर बुलाया है।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में दर्ज मुकदमे पर सभी व्यापारी संगठनों ने नाराजगी जताई। फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल के सचेतक यादवेंद्र सिंह बब्बन और अध्यक्ष प्रकाश सुनेजा ने मुकदमा दर्ज करना पुलिस की मनमानी बताया। कहा कि अतिक्रमण हटाने की आड़ में पुलिस व्यापारियों का व्यापार चौपट करने के साथ ही उत्पीड़न पर तुली हुई है। बैठक में वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल के संरक्षक संजय बनर्जी, विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, नदेसर मोटर पार्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री लियाकत हुसैन, बनारस होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, अर्दली बाजार व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद सिंह, बनारस कैमरा एसोसिएशन के महामंत्री रवि पांडे, मदन मोहन कपिल, शोभनाथ मौर्य, सुधीर जायसवाल, मनोज सोनकर, राकेश मिड्डा, अशोक अग्रहरी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें