फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पर अलर्ट, रैपिड रिस्पांस टीम करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक डीएम की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स किसी भी तरह की आपात स्थिति की निगरानी करेगी। जिला अस्पताल में इन्फ्लूएंजा एच1एन1 वायरस फैलने पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 10 बेड का अलग वार्ड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा ए एच1एन1 को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें पहले श्रेणी में सामान्य बुखार, खांसी, सोर थ्रोट और सिर दर्द के रोगी होते हैं। ऐसे मरीजों को 24-48 घंटों में डॉक्टरों की सलाह लेना जरूरी होता है। दूसरी श्रेणी में मरीज अगर तेज बुखार, खांसी, गले में संक्रमण से पीड़ित वाले होते हैं, जिन्हें खुद को लोगों से अलग करना चाहिए। तीसरी श्रेणी में सांस लेने में तकलीफ, छाती के दर्द से पीड़ित वाले मरीज रहते हैं। ऐसे मरीजों को पैथोलॉजी में जांच करानी चाहिए और जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहिए। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य की अध्यक्षता में समय-समय पर बैठक कर सुविधाओं की मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें