फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर आठ बनकर तैयार, आज से चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर आठ रेल परिचालन के लिए तैयार हो गया। वाशिंग एप्रन के रूप में विकसित करने के चलते पिछले 50 दिनों से भी अधिक समय से इस पर ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त व उनके मार्ग बदले गए थे।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर आठ पर गुरुवार को 15 की रफ्तार से रेल इंजन व टॉवर वैगन गुजरा। इसके साथ ही स्पीड लोड व ओएचई की जांच की गई। अधिकारियों की मानें तो सब कुछ ठीक पाया गया। शनिवार से इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस रेल ट्रैक पर पहले 45 दिन, फिर 50 और फिर ब्लॉक का समय और बढ़ा दिया गया। कई रेल कर्मचारियों को इसके कारण चार्जशीट भी दी गई। आखिरकार शुक्रवार को रेल ट्रैक तैयार हो गया। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, छह और नौ वाशिंग एप्रन के रूप में पहले ही विकसित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें