फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन ने जानी जीवन में योग की अहमियत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों समेत महिलाओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। नगर के आधा दर्जन स्थानों पर आयोजित योग शिविर में हजारों लोगों ने योग और प्राणायाम की अहमियत जानी। साथ ही योग के जरिये जीवन को खुशहाल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में योग संजीवनी ट्रस्ट और स्वदेशी फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित शिविर में योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योग से शारीरिक और मानसिक दोनों लाभ मिलते है। भजन गायक नामामि शंकर ने योगाभ्यास का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा निरोग रहने के लिए नियमित योग करने से अच्छा कुछ नहीं। जो लोग घुटने, कूल्हे, स्पाइन आदि के दर्द से त्रस्त थे और योग को अपनाया, वे इस बारे में बेहतर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक रुपया भी खर्च किए बिना स्वस्थ रहने का यह सबसे सशक्त माध्यम है।
आरंभ में भजन गायक नमामि शंकर, सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, महाराष्ट्र से आए अंतरराष्ट्रीय योग नृत्य कलाकार सतीश चिक्के (दिव्यांग), नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में सिद्धनाथ पांडेय, रूपेश बरनवाल, दीप बरनवाल, आनंद शुक्ला, डॉ. दशरथ बिंद, विमल बरनवाल, गौरव श्रीवास्तव, विजय चौरसिया, शेषमणि पांडेय, रोहित सोनकर, प्रियांशी श्रीवास्तव, किशन बरनवाल, हाजी अब्दुल हादी, अशोक मिश्रा, विनोद यादव, डॉ. सुनीता तिवारी, विनीत बरनवाल, पन्नालाल यादव, सत्यशील जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें