फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रैक्टर लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज पुलिस ने रविवार की रात केड़वरिया रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक्टर ट्राली लकड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने केड़वरिया रेलवे फाटक पर रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर पर लदी 44 बोटा आम की हरी लकड़ी बरामद किया। चालक से पूछताछ की तो उसने कागजात दिखाने में असमर्थता जताई। इस पर पुलिस ने अजय दूबे पुत्र राम शृंगार दूबे निवासी बभनी, विंध्याचल मिर्जापुर और उसके साथी सतीश सिंह पुत्र लालता सिंह, निवासी जोगनिका को गिरफ्तार किया।
इसी तरह भदोही के रजपुरा चौकी इंचार्ज राज बहादुर यादव ने वांछित रोशन अली पुत्र रहमत अली निवासी सर्रोई, समलेश पुत्र समई, नागेश दूबे मानिकपुर चौरी, वंशीलाल, बसंत लाल यादव निवासी सिविल लाइन भदोही और रामनरेश गौतम निवासी हिम्मतपुर बकुचियां को इंदिरा मिल से गिरफ्तार किया। ऊंज थाने के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने अईनछ से वारंटी रमेश पांडेय, अनिल पांडेय को दबोचा। शांतिभंग के अंदेशा में ज्ञानपुर पुलिस ने भिदिउरा से एक, भदोही पुलिस ने पिपरिस से तीन, कटरा बाजार से दो और दुर्गागंज पुलिस ने हरिकरनपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें