वाराणसी। निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युत कर्र्मचारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को आ रहे राष्ट्रपति को लेकर अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। ऐसे में लोग अपना कार्य सोमवार को करा सकते हैं। वहीं शाम के समय राज्यपाल के आगमन को लेकर अस्सी घाट का विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्र्च भी स्थगित कर दिया गया है।
प्रदेश के पांच महानगरों में किए जा रहे निजीकरण के विरोध में रविवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से अस्सी घाट पर आंदोलन की योजना थी, लेकिन राज्यपाल के आगमन के चलते इस प्लान को निरस्त कर दिया गया है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक आरके वाही ने बताया कि शहर में आ रहे अतिथियों के चलते सोमवार को आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। इससे विद्युत कर्मचारी हर कार्यालयों में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। बताया कि मंगलवार को आंदोलन में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी हिस्सा लेंगे।