फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तकला संकुल से खास गद्दे गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल से वे गद्दे गायब हो गए हैं, जिन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘चित्रकूट’ का मंचन देखा था। गद्दों की तलाश के लिए संकुल में गहन तलाशी चल रही है। सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी लिया जा रहा है। दूसरी ओर सुरक्षा गार्डों का कहना है कि गद्दे परिसर से बाहर नहीं निकाले गए हैं।
विज्ञापन

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ संकुल गए थे। दोनों नेताओं ने काशी की कला व संस्कृति का जीवंत दर्शन किया। इस दौरान संकुल के अंदर ही कलाकारों ने राम वन गमन से लेकर भगवान राम के अयोध्या लौटने तक की कथा को नृत्य नाटिका ‘चित्रकूट’ के माध्यम से उनके समक्ष पेश किया था। उन्होंने लगभग पांच मिनट तक प्रस्तुति देखी थी। कार्यक्रम के मद्द्ेनजर दोनों राजनेताओं के बैठने के लिए तैयार मसनद में खास गद्दे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें