फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक से दुष्कर्म, दो किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के एक मोहल्ले में शुक्रवार की शाम छह वर्षीय बालक के साथ दो किशोरों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोरों की उम्र 11 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात पिता अपने छह वर्षीय बालक को लेकर कोतवाली आए थे। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम दो किशोर उनके बेटे को बहला फुसला कर एकांत में ले गए और उसके साथ दुराचार किया। मासूम की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग चुके थे। मासूम की हालत देख कर उसके परिवारीजन सन्न रह गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बालक का मेडिकल जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें