फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सविंदर बोलीं, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। संत निरंकारी समागम में देर रात माता ने भक्तों को संबोधित किया। करीब पांच मिनट के संबोधन में माता सविंदर हरदेव महाराज ने भक्तों को मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि मानव को मानव से प्यार हो तभी संसार में मानवता कायम रहेगी। हिंदू हो मुस्लिम हो सिख हो या ईसाई हो, हर कोई एक परमात्मा की ही बात करता है। अनेकता में ही एकता है। लगभग 9:35 बजे माइक पर पहुंची माता रानी ने कहा कि संत निरंकारी का यही मिशन है कि मानव को मानव से प्यार है। तभी बेहतर यहां संसार है। ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा, गरीब या अमीर हो, निरंकारी मिशन में आने के बाद सब बराबर हो जाते हैं। जब बराबरी पर आएंगे तभी मानव को मानव से प्यार होगा। अंत में उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें