फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हर व्यक्ति को मिलेगा 300 लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इस बार होली पर रंग खेलने के लिए शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा। इसके लिए जलकल विभाग ने पूरी तैयारी की है। होली पर आम दिनों के मुकाबले करीब डेढ़ गुना अधिक जलापूर्ति की जाएगी। जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए 11 अधिकारियों की टीम भी तैनात की गई है, वहीं एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से होली के दिन जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के 20 लाख लोगों को पेयजल सप्लाई के लिए गंगा नदी सहित 148 बड़े नलकूप, 118 मिनी नलकूप सहित अन्य रिजर्ववायर का प्रयोग किया जाता है। इन सभी जल स्रोतों से शहरवासियों को आम दिनों में पेयजल सप्लाई के लिए कुल 400 एमएलडी (मीलियन लीटर पर डे) पानी की सप्लाई की जाती है। वहीं नए प्लान के अनुसार होली के दिन शहर में पानी के सप्लाई की मात्रा बढ़ाकर डेढ़ गुना करीब 600 एमएलडी कर दी गई है। आम दिनों में शहर में प्रतिव्यक्ति को औसतन 200 लीटर प्रतिदिन पानी मिलता है, लेकिन होली के दिन 100 लीटर अतिरिक्त पानी की मात्रा बढ़ाकर 300 लीटर दिया जाएगा। जल निगम के सचिव सीबी यादव ने बताया कि शहर में आम दिनों में सभी जल स्रोतों को मिलाकर अभी 400 एमएलडी पानी दिया जा रहा है, जो होली के दिन तीन घंटे 11 बजे से 2 बजे तक अतिरिक्त पानी की सप्लाई करके 600 एमएलडी किया जाएगा, ताकि लोगों को रंग खेलने के लिए भरपूर पानी मिल सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें