फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच जीत गाजियाबाद अगले दौर में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। इलाके के मेढ़ी मैदान पर रविवार को तेजधर ब्रह्मबाबा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले मैच में गाजियाबाद की टीम ने इलाहाबाद को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन बनाए। इसमें शुभम गुप्ता ने 34 रन, सूरज प्रकाश 28 रन और इंद्रजीत ने 19 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इलाहाबाद की टीम ने 27 रन पर ही अपने सात विकेट को खो दिए। बल्लेबाज रोहित राज की 50 रनों के बाद भी टीम 123 रन बना सकी। 22 जनवरी को भदोही-चंदौली और भदोही एकादश- मीरजापुर के बीच मैच होगा। इस मौके पर आशाराम यादव, अभयराज सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अमर बहादुर, दिनेश यादव, राजमणि, विजय शंकर राय, संजय श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व उद्घाटन मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। युवाओं में इसको लेकर काफी दिलचस्पी है। खेल आपसी भाई-चारे को बढ़ाता है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी ने नारियल फोड़ के प्रतियोगिता को सफल बनाने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें