फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 39जीटीसी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती के पहले दिन रविवार को मऊ जिले के युवाओं ने दम दिखाया। सुबह सात बजे से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक चली दौड़ में 4314 युवक शामिल हुए। युवकों को तीन-तीन सौ के ग्रुप में दौड़ाया गया। कुल 439 युवक दौड़ पास कर सेना भर्ती की पहली बाधा पार की। सेना का हिस्सा बनने के लिए अब इन युवकों को अन्य शारीरिक परीक्षाओं के अलावा मेडिकल और लिखित परीक्षा देनी होगी। भर्ती के पहले दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बीच कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे।
विज्ञापन

मऊ जिले के 7696 युवकों ने सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 4695 युवक ही भर्ती में शामिल होने पहुंचे। 3001 युवक आए ही नहीं। दौड़ शुरू होने से पूर्व ही कागजात के अभाव में 381 युवकों को बाहर कर दिया और वह दौड़ में शामिल नहीं हो पाए। सुबह सात बजे से शुरू हुई दौड़ में दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। इस दौरान सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एसीएम चतुर्थ नीता यादव, सीओ कैंट राकेश नायक भर्ती के दौरान मौजूद थे। पुलिस की ओर से भर्ती कार्यालय में ही पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। रेलवे स्टेशन से लेकर भर्ती स्थल तक फ ोर्स की तैनाती रही। कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सोमवार को बलिया के रसड़ा तहसील की भर्ती होगी। उधर, भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रविवार की शाम से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें