फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के छात्र का शव कुएं में उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापुरा खुर्द स्थित एक मदरसे से सटे कुएं में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव उतराया मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त लल्लापुरा खुर्द स्थित मदरसा अंसारिया के छात्र रहीम (11) के तौर पर हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई गई है कि रहीम पैर फिसलने के कारण कुएं में गिर गया होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बिहार के बांका जिला अंतर्गत भागलपुर मुर्गिया टोला निवासी सलीम दिल्ली में मजदूरी करता है। उसका बेटा रहीम बीते ढाई साल से लल्लापुरा खुर्द स्थित मदरसा अंसारिया में दीनी तालीम हासिल कर रहा था। रहीम के साथ यहां उसका रिश्तेदारी का भाई बेलाल और नौशाद भी पढ़ते थे। तीनों का दाखिला बेलाल के पिता मो. कुद्दूस ने कराया था। कुद्दूस ने बताया कि बुधवार की रात नौशाद और बेलाल के साथ रात सवा नौ बजे के लगभग खाना खाया। इसके बाद वह बाहर निकला तो वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर मदरसा प्रबंधन ने गुरुवार को सिगरा थाने और उन्हें सूचना दी।
रहीम की खोजबीन की जा रही थी कि तब तक शनिवार की सुबह मदरसे के समीप स्थित कुएं से दुर्गंध आते देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, कुद्दूस की सूचना पर सलीम भी दिल्ली से बनारस के लिए रवाना हो लिया था। इस संबंध में सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि बच्चा अंधेरे में फिसलकर कुएं में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। परिवारीजन तहरीर देंगे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें