फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरतारा वार्ड से किस्मती देवी ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन शहर के 90 वार्डों में से सिर्फ लहरतारा वार्ड नंबर तीन से किस्मती देवी (60 वर्ष) ने पार्षद पद के लिए नामांकन किया। वे तीन लोगों के साथ नामांकन करने पहुंची थीं। मेयर पद के लिए किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

दशरथ सिंह यादव की पत्नी बसपा समर्थित किस्मती देवी निरक्षर हैं। उनके साथ बसपा के कुछ कार्यकर्ता भी आए थे जिन्हें नामांकन स्थल से सौ मीटर पहले ही रोक दिया गया। फातमान रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर बने दशाश्वमेध जोन के नामांकन केंद्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने नामांकन पत्र लेने के बाद ऑनलाइन नामांकन कर किस्मती देवी को रिसीविंग दिया। शाम तक इसे आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया गया। बुधवार को कुछ नामांकन केंद्रों पर शिकायत रही कि वहां प्रिंटर ही नहीं था। जहां था भी वहां ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा था।
एक नवंबर से सात नवंबर तक नामांकन होगा और आठ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 नवंबर को नाम वापसी होगी और 11 को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 26 नवंबर को मतदान और एक दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनका नामांकन यहां
महापौर - एडीएम प्रशासन के न्यायालय में
वरुणापार जोन - जेपी मेहता इंटर कॉलेज
आदमपुर जोन - नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी
कोतवाली जोन - टाउनहॉल मैदागिन
भेलूपुर जोन - सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर
नगर पालिका परिषद रामनगर - सदर तहसील
गंगापुर नगर पंचायत - राजातालाब तहसील
पहले दिन 200 से ज्यादा नामांकन पत्र बिके
जोन से ही मिलेंगे नामांकन फार्म
वाराणसी। बुधवार को भले ही एक ही प्रत्याशी ने नामांकन किया हो लेकिन नामांकन पत्र करीब 200 से ज्यादा लोगों ने खरीदे। आदमपुर जोन से 87, वरुणापार जोन से 128, दशाश्वमेध से 62 और कोतवाली जोन से 30 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। बुधवार को काफी लोग नामांकन स्थल से ही नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे थे। बाद में उन्हें बताया कि संबंधित जोनल कार्यालय और तहसील से नामांकन पत्र मिलेंगे। मेयर का नामांकन एडीएम प्रशासन के न्यायालय में होना है, नामांकन पत्र भी यहीं से मिलेगा। फिलहाल मेयर का चुनाव लड़ने के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है।
------------------

सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं
राजातालाब। नगर पंचायत गंगापुर के सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन बुधवार को राजातालाब तहसील में एक भी दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। तहसील स्तर पर नामांकन की तैयारी के बाद अफसर दिन भर इंतजार करते रहे लेकिन कोई आया नहीं। आरओ अखिलेश चंद्र शर्मा व प्रदीप पसबोला ने बताया कि पहले दिन एक भी आवेदन नहीं मिला।
दूसरी ओर नगर पंचायत कार्यालय गंगापुर से सभासद पद के लिए पहले दिन कुल 22 जबकि अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस बीच चुनाव को लेकर जगह-जगह चकल्लस शुरू हो गई है। गोला बाजार, बलवंत नगर, गांधीनगर में जगह-जगह लोग अभी से जीत-हार की कयासबाजी में जुटे रहे। गंगापुर के लिए सपा और कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है जबकि भाजपा प्रत्याशी के नाम का लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें