फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्व मिला तो गुजरात में चुनाव प्रचार करूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर भर में जगह-जगह आयोजन हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मलदहिया स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि दायित्व मिलेगा तो गुजरात में चुनाव प्रचार करने अवश्य जाऊंगी।
विज्ञापन

हार्दिक पटेल के कांग्रेस के साथ जाने के सवाल पर कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा किसने कितना प्रभाव डाला। उन्होंने नगर निकाय चुनाव पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उधर, अपना दल (सोनेलाल) की ओर से शास्त्री घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह पटेल जैकी ने पटेल समुदाय से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत पटेल, रविंद्र नाथ द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. वीरेंद्र पटेल, रेखा वर्मा और अनिता पटेल आदि शामिल थीं।
वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक अतिथि निवास, तेलियाबाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कारागार मंत्री ने समाज के 25 लोगों को सम्मानित किया। स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष रमेश सिंह और संचालन विनोद सिंह पटेल ने किया। शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान सुभाष सिंह पटेल, डॉ. राधेश्याम सिंह, नवन किशोर सिंह और बृज मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें