फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव पर रोक, छात्रों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर ब्रेक लग गया है। निकाय चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन ने नवंबर में चुनाव कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब काशी विद्यापीठ और उदय प्रताप महाविद्यालय में चुनाव हो सकते हैं जो तो हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में क्यों नहीं? इस फैसले के विरोध में छात्रों ने मंगलवार से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत छह नवंबर को नामांकन होना था और 15 नवंबर को मतदान। हालांकि इसकी अधिसूचना अभी जारी नहीं थी। उधर नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी। 26 नवंबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव नवंबर न कराने पर असमर्थता जता दी है। प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण छात्रसंघ चुनाव नवंबर में न कराकर दिसंबर में कराने को कहा है। अब छात्रसंघ चुनाव संभवत: दिसंबर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें