फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में भतीजी की हत्या कर चाचा ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के घोसिला गांव में मंगलवार को स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा अंजलि (15) के गले पर बांकी से वार कर पट्टीदारी के चाचा आकाश गौतम उर्फ घंटी (21) ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आकाश को खेत में काम कर रही महिलाओं ने घेरा तो उसने भदोही से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से बांकी बरामद कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वारदात की वजह अंजलि से आकाश का एकतरफा प्रेम बताया जा रहा है। वहीं, इस सनसनीखेज घटना से आसपास के गांवों के ग्रामीण सकते में हैं।
कपसेठी गांव की दलित बस्ती के संतोष राम के दो बेटों और एक बेटी में बड़ी अंजलि घोसिला स्थित कस्तूरबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। मंगलवार की सुबह 8:30 बजे वह साइकिल से स्कूल के लिए निकली। स्कूल के समीप स्थित पुलिया पर अंजलि ने अपने पड़ोस में रहने वाले पट्टीदारी के चाचा आकाश को देखा। पास के खेत में घास काट रही गांव की दो महिलाओं ने बताया कि आकाश ने अंजलि को रोका तो वह रुक गई। इसी दौरान आकाश ने अंजलि से कहा कि वह उससे प्यार करता है और वह भी उसे प्यार करे।
विज्ञापन

अंजलि ने इस हरकत पर नाराजगी जताई तो दोनों के बीच कुछ देर तक कहासुनी हुई। उसे झिड़कते हुए अंजलि आगे बढ़ी तभी आकाश ने अपने बैग से बांकी निकाली और दौड़ते हुए पीछे से उस पर वार कर दिया। बांकी का पहला वार अंजलि के हाथ पर लगा तो वह शोर मचाते हुए भागी। इसी बीच आकाश ने दूसरा वार अंजलि के गले पर किया तो वह जमीन पर गिर गई और तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अंजलि की चीख-पुकार सुन खेत में घास काट रही महिलाएं दौड़ीं तो आकाश भागने लगा। महिलाओं ने उसे घेरा तो आकाश सामने से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद गया और उसका शरीर कटकर दो टुकड़े में बंट गया। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण भाग कर मौके पर आए और पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस का चक्रमण जारी है। उधर, अंजलि के दादा की तहरीर पर कपसेठी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की भी मौत हो गई है, इस वजह से मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें