फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे जस्टिस, छात्राओं से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में हुए धरना-प्रदर्शन और लाठीचार्ज की घटना की न्यायिक जांच का पहला चरण बुधवार को पूरा हुआ। बीएचयू में प्रवास के तीसरे दिन हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज जस्टिस वीके दीक्षित दिन में करीब 11 बजे त्रिवेणी गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और घटना के बारे में छात्राओं से जानकारी ली। इसके बाद वे महिला महाविद्यालय भी गए और छात्राओं से बात की। दोपहर बाद वे बीएचयू से चले गए।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने बीएचयू सिंहद्वार से लेकर वीसी आवास तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। उधर, मंगलवार और बुधवार को घटना के संबंध में 15 से अधिक छात्र-छात्राओं ने न्यायिक जांच समिति के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। छात्रावास पहुंचने पर छात्राओं ने जस्टिस वीके दीक्षित को 21 से 23 सितंबर तक के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सूत्रों की मानें तो दीपावली बाद एक बार फिर जस्टिस दीक्षित विश्वविद्यालय आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें