फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की भूमि पर दबंग काबिज, विकास ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। क्षेत्र के बाबतपुर ग्राम सभा की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इससे एक वर्ष से गांव का विकास कार्य प्रभावित है। ग्राम प्रधान का आरोप है की दलित महिला होने के कारण उच्चाधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। अब ग्राम प्रधान ने सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर गांव के विकास की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान ने कहा कि सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटेंगे तो ही विकास के कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

बाबतपुर गांव वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग 56 पर स्थित है। इसी ग्राम सभा के नाम पर वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण हुआ है जिसके कारण इस गांव की पहचान विश्व स्तर पर है। इतना ही नहीं इस गांव की जमीन काफी कीमती है। यही वजह है कि गांव की सरकारी भूमि पर भू माफियाओं और दबंगों का कब्जा है। सरकारी कच्चे चकरोड और नाली को भी दबंगों ने काटकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे नाल, चकरोड, खड़ंजा बनाने का कार्य बाधित हो गया है। गांव में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है और यह सभी खुले आसमान तले गांव के लोगों के दरवाजे पर संचालित किए जा रहे हैं। शासन ने एक आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाने के लिये आठ लाख पांच हजार रुपया स्वीकृत किया है। इस भवन को बनाने के लिये बाकायदा ग्राम सभा से चक नंबर 143 नवीन परती पर प्रस्ताव भी पास किया गया है लेकिन गांव के ही एक दबंग किस्म के व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि पर कब्जा कर लिया। ग्राम सभा की जमीन पर सांसद निधि से भव्य विवाह मंडप का निर्माण कराया गया है, जिसे गांव के दबंगों ने कब्जा कर ताला बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान इंदु देवी ने स्थानीय पुलिस, ब्लाक एवं तहसील स्तर तक अवैध कब्जा हटाने के लिये कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान का आरोप है की दलित और महिला होने के कारण उनकी आवाज दबा दी जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने अब दबंगों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें