फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक होंगे शहर के 24 चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रैफिक प्रबंधन होने के कारण जाम से जूझते शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राहत देने की तैयारी है। पहले चरण में अत्याधुनिक ट्रैफिक नियंत्रण उपकरणों के साथ शहर के 24 चौराहों को हाईटेक बनाया जाएगा। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल जो तैयारी है, उसके तहत शहर की तंग सड़कों से ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए दो और चार पहिया वाहनों के अलग-अलग रूट निर्धारित होंगे। साथ ही, कई व्यस्ततम मार्गों पर पैदल आवागमन करने की तैयारी है। सिटी कमांड कंट्रोल और यातायात व्यवस्था पर स्मार्ट सिटी के तहत 188 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने फिलहाल ऐसे 36 चौराहों को चिह्नित किया है, जिन्हें आपस में इंटरकनेक्ट करने के साथ ही बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। पहले चरण में शहर के 24 चौराहों को हाईटेक करने के साथ ही ट्रैफिक दबाव के आधार पर वाहनों का अलग-अलग रूट भी निर्धारित किया जाएगा। लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, गिरजाघर, गोदौलिया, लंका, अस्सी, मैदागिन, चौक, कबीरचौरा, अंधरापुल, चौकाघाट, पांडेयपुर, अर्दलीबाजार, भोजूबीर, कचहरी, सर्किट हाउस समेत अन्य चौराहों को चिह्नित कर उस पर ट्रैफिक का अध्ययन शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी की टीम इस तैयारी में है कि जो सड़कें संकरी हैं और वहां पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं है, उन्हें सिर्फ पैदल आवाजाही के लिए चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें