फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के राजीव सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी नार्थ की ओर से रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ क्लब, अध्यक्ष, सचिव और रोटरियन को सम्मानित किया गया। कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में रोटरी क्लब मिर्जापुर को सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार दिया गया। क्लब के शिशिर अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष चुने गए। बनारस के राजीव जयपुरिया को सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. प्रेमलता ने अवार्ड दिया। इलाहाबाद से दिवाकर शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने क्लबों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य, बाढ़ ग्रस्त इलाकों में मदद की सराहना की। अतिथियों का स्वागत अतुल जायसवाल, संचालन डॉ. नीलम गुप्ता, रुचि भार्गव और धन्यवाद ज्ञापन एसएन राय ने किया। इस दौरान सुरेश खंडेलवाल, प्रदीप जालान, राजेश भार्गव, नर्वदा दूबे, गणेश अग्रवाल, डॉ. मधुमिता भट्टाचार्या सहित कई लोग मौजूद रहे। विभिन्न जिलों के क्लब के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया। प्रांजलि की गणेश वंदना के बाद एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें