फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पांचवीं बार अडिग ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नरेंद्र नाथ दूबे ‘अडिग’ ने पांचवीं बार पर्चा भरा है। उन्होंने समर्थन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को छोड़कर सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार को नामांकन सेट फॉर्म भेजा है। गुरुवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘अडिग’ ने दावा किया कि उन्हें प. बंगाल और बिहार के 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे 1984 से लगातार लोकसभा, विधानसभा और स्नातक चुनाव और उपचुनाव लड़ते आ रहे हैं। यह अलग बात है कि कभी जीत हासिल नहीं हुई। केसरिया कपड़ा पहनने के सवाल पर कहा कि केसरिया रंग मेरी आत्मा में बसा है लेकिन भाजपा से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में पर्चा खारिज होने के सवाल पर कहा कि हस्ताक्षर मिलान में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ। समर्थन और प्रस्तावकों के सवाल पर कहा कि प. बंगाल और बिहार के जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त है। बताया कि इस संबंध में प. बंगाल की विधायक प्रेमा चौधरी से बातचीत हुई है। प्रेसवार्ता के दौरान विश्व गुरु भारत परिषद के इंद्रजीत सिंह ‘निर्भीक’ की ओर से अडिग को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें