वाराणसी। गर्मी की छुट्टियां खत्म और एक बार फिर से पढ़ाई के दिन लौट आए हैं। एक जुलाई आने वाली है। एक बार फिर से स्कूलों में पसरा सन्नाटा टूटेगा और बच्चों की पढ़ाई के साथ नया सत्र शुरू हो जाएगा। हालांकि सीबीएसई के कई स्कूलों में नए सत्र का आगाज हो चुका है। कहीं बीते सोमवार से तो कहीं गुरुवार से स्कूल खुल गए। गर्मी की छुट्टियों के बाद अपने दोस्तों और सहपाठियों से मिलकर जहां बच्चों के चेहरे पर रौनक लौट आई, वहीं कक्षाओं में पढ़ाई भी शुरू करा दी गई।
कुछ स्कूल 19 जून से खुल गए हैं। शहर के मिशनरी स्कूल 27 जून से खुल रहे हैं। सरकारी स्कूल एक जुलाई से खुल रहे हैं। इसे लेकर घरों में बच्चों और अभिभावकों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हॉलीडे होमवर्क से लेकर प्रोजेक्ट पूरा करने का दौर अंतिम चरण में है। स्टेशनरी की दूकानों में भीड़ बढ़ने लगी है।