फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। क्षेत्र के पटपरा माइनर की खुदाई नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार माइनर के समीप खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नहर विभाग पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहर की खुदाई व सफाई नहीं हुई तो किसान सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

धानापुर रजवाहा से संबद्ध पटपरा माइनर की सफाई व खुदाई लगभग एक दशक से नहीं हुई। इससे माइनर पूरी तरह से पट चुकी है। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। पिछले वर्ष भी किसानों को धान की खेती के लिए परेशान होना पड़ा था। इस वर्ष भी नर्सरी डालने का समय बीत रहा है लेकिन माइनर की खुदाई और साफ सफाई नहीं होने से इसमें पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी किसान आंदोलन कर चुके हैं। किसानों के आंदोलन की वजह से पिछले दिनों माइनर की खुदाई के लिए धन अवमुक्त हुआ लेकिन अब तक माइनर खुदाई का काम शुरू नहीं हुआ है। कहा कि अभी नहीं साफ सफाई करा कर मानसून सत्र की शुरूआत में विभाग यदि खुदाई कराता तो माइनर की ठीक से खुदाई ठीक से नहीं होगी। इससे समस्या जस की तस बनेगी रहेगी। नेतृत्व कर रहे वीर प्रताप सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही नहर की सफाई नहीं होती है और पानी नहीं छोड़ा जाता है क्षेत्र के किसान नर्सरी डालने से पिछड़ जाएंगे। इस दौरान अजय दुबे, कन्हैया चौहान, अजीत पटेल,चंद्रपाल, रामलाल प्रजापति, गुड्डू पाल, मनोज चौहान आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें