फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के चकमांधाता हरदेवपुर ग्राम में शनि वार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि गंभीर रूप से झुलसे वस्था में उसे नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक घर का कमाऊं सदस्य था।
विज्ञापन

चकमांधाता हरदेवपुर निवासी युवक महेंद्र कुमार यादव (34) शनिवार की सुबह घर के सामने कुछ काम कर रहा थ। इस दौरान खींचा गया विद्युत तार अचानक टूट कर गिर गया, तार में करेंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आकर महेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। बचाने के लिए आया उसका पुत्र नीरज यादव को भी करंट का झटका लगा। इसके बाद लाठी लेकर पहुंचे लोगों ने उसे तार से अलग किया। फिर उसे उसे नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पाकर क्षेत्र के तमाम लोग पहुंच गए। लंबे समय से खींचे गए जर्जर तार न बदले जाने से इस हादसा के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। इससे ग्रामीणों का विद्युत विभाग के खिलाफ गुस्सा व्याप्त हो गया था। इसके बाद पुलिस शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें